फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व छात्रों ने खेल प्रतिस्पर्धा में दिखाया दम

विज्ञापन
एमिटी के पूर्व छात्रों ने संगठन 2026 खेल प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में जारी संगठन खेल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को एमिटी के पूर्व छात्रों ने टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और स्क्वैश प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरूष एकल में सव्याची सिंह पहले, कंवर गौतम लालौत्रा दूसरे और मनोज कुमार शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला एकल में श्रेया पॉल पहले और डा साजिया राशिद दूसरे पायदान पर रही। मिक्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुभी शर्मा एंव नकुल को विजेता घोषित किया गया। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नलिन लोढ़ा को पहला, अर्जुन दत्ता को दूसरा और करण वोहरा को तीसरा स्थान मिला। स्कवैश प्रतियोगिता के पुरूष एकल में रॉबिन सक्सेना को स्वर्ण पदक, सक्षम वशिष्ठ को रजत पदक और सौरव त्रिपाठी को कांस्य पदक मिला। वही महिला एकल छात्रा आरोही सैनी को स्वर्ण पदक मिला।

एमिटी के पूर्व छात्रों ने संगठन 2026 खेल प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें