फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऋषभ सिंह राणा डीपीएल में वेस्ट दिल्ली की टीम से खेलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीसरे साल बने डीडीसीए सुपर एलीट लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के क्रिकेटर ऋषभ सिंह राणा अब दिल्ली की प्रतिष्ठित डीडीसीए लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में वेस्ट दिल्ली की टीम से खेलते नजर आएंगे। डीपीएल की नीलामी हो चुकी है और ऋषभ का चयन वेस्ट दिल्ली टीम में कर लिया गया है। जल्द ही डीपीएल के फिक्स्चर की घोषणा होगी।



कोच खुशी ने बताया कि ऋषभ सिंह राणा मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब से बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते हैं। ऋषभ ने डीडीसीए लीग के विभिन्न प्रारूप में निरंतरता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिससे उनका आत्मविश्वास और खेल दोनों निखर कर सामने आए हैं। ऋषभ ने अब तक डीडीसीए लीग 2022 (40 ओवर) के 7 मैचों में 518 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके बाद 2022 में ही अन्य फॉर्मेट में 8 मैचों में 576 रन बनाए। 2023 में खेले गए डीडीसीए टी-20 लीग में 8 मैचों में 330 रन और 2024 में 9 मैचों में 580 रन बनाकर उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोच खुशी ने बताया कि ऋषभ की बल्लेबाजी में स्थिरता, आक्रामकता और तकनीकी पकड़ उनकी विशेषता है। डीडीसीए में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण ही उन्हें डीपीएल में मौका मिला है। अगर वह इसी लय को बनाए रखते हैं, तो जल्द ही उच्च स्तरीय घरेलू क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम में भी जगह बना सकते हैं। नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमी अब ऋषभ से बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, उनके पिता सुभाष सिंह ने चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें