फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेमन और टेंट पेगिंग में रायफलमैन दिनेश कुमार ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
जीबीयू में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के मैदान पर बुधवार को राष्ट्रीय टेंट पेगिंग घुड़सवारी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन लेमन एंड टेंट पेगिंग की एकल और टीम स्पर्धा में 21 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एकल प्रतियोगिता में असम रायफल के दिनेश कुमार स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियन बने।
विज्ञापन

नेशनल एक्वेस्टेरियन फेडरेशन (राष्ट्रीय घुड़सवारी फेडरेशन) और युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुबेर ग्रुप के एमडी छत्र सिंह बेद ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिता के आयोजन पर बेहद खुशी है। देश में घुड़सवारी को प्रोत्साहन देने से हम उत्साहित हैं। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जोश और उत्साह भरपूर दिखाई दिया।
बेहद रोमांचक मुकाबले में घुड़सवार अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते दिखे। पहले दिन लेमन एंड टेंट पेगिंग प्रतियोगिता के एकल वर्ग में दूसरे स्थान पर भारतीय सेना की 61 कैवलरी के एलडी एहसान खान रहे। उन्होंने रजत पदक हासिल किया। तीसरे स्थान पर हरियाणा पुलिस के एएसआई संदीप कुमार रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला। बता दें कि प्रतियोगिता प्रतिदिन दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें एकल और टीम इवेंट होगा। प्रतियोगिता के आयोजन मंडल के सदस्य अहमद अफसर ने बताया कि प्रतियोगिता 3 से 7 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

लगभग 300 दर्शक ही पहुंचे
प्रतियोगिता के पहले दिन दर्शकों का प्रतियोगिता के प्रति आकर्षण काफी कम रहा। प्रतियोगिता को देखने के लिए लगभग 300 दर्शक ही पहुंचे। माना जा रहा है कि कोरोना और प्रतियोगिता में टिकट लगने के कारण दर्शक कम रुचि ले रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2015 में आयोजित हुई प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शक जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें