फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के ध्यानार्थ:::::::::::: पहले भी किशोरियों को दिया था नौकरी लगवाने का झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


-इनपुट: नौकरी का झांसा देकर युवतियों के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला)

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। किशोरियों को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म और चलती कार से फेंकने के मामले में बुलंदशहर की पुलिस ने सेंट्रल नोएडा जोन के सूरजपुर कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा है। मामले में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। किशोरियों को कार में बैठाने वाली जगह की सीसीटीवी भी खंगाली है। पूर्व में भी किशोरियां आरोपियों के साथ नौकरी के नाम पर उनके साथ जा चुकी थीं।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले संदीप और अमित प्रापर्टी डीलर हैं। संदीप के भाई की कस्बा सूरजपुर में मोबाइल की दुकान है। वहीं गौरव दोनों आरोपियों का रिश्तेदार है। हत्या की शिकार हुई किशोरी की जान पहचान करीब दो माह पहले नौकरी लगवाने के सिलसिले में आरोपी अमित से हुई थी। अमित ने अपने साथी संदीप से किशोरियों को मिलवाया था। बाद में दोनों ने झांसे में लेकर पूर्व में एक जगह ले जाकर नौकरी लगवाने की बात भी की थी, लेकिन किशोरियों की नौकर नहीं लग पाई थी। इसी कारण दोनों किशोरियां आरोपियों के झांसे में आई थी। विश्वास करते हुए 6 मई की शाम आरोपियों के साथ आसानी से चली गई थी। घटना के दिन आरोपियों ने जगत फार्म के पास से बियर और शराब खरीदी थी। फिर आरोपियों ने अपने अन्य साथी गौरव को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

काम के सिलसिले में देर रात तक रहती थीं बाहर

मृतका शादी मंडप और पार्टी में पार्ट टाइम काम करती थी। वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपने मामा के साथ रहती थीं। साथ में बडा भाई भी रहता हैं। भाई की शादी हो चुकी है। मृतका की मां भी गांव से मिलने के लिए कभी-कभी आती थी। मृतक करीब पिछले दस साल से इलाके में रह रही थी। जबकि दूसरी किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने मां, बहन और भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। दोनों अक्सर काम के सिलसिले में देर रात तक बाहर रहती थी। यही कारण था कि परिजन को लगता था कि किसी काम से बाहर गईं होंगी। देर रात या अगले दिन सुबह आ जाएंगी। घटना वाले दिन यही सोचकर परिजन ने दोनों को फोन नहीं किया था, लेकिन जब अगले दिन किशोरियों को फोन नहीं मिला तो परिजन चिंतित होने लगे थे। घटना के बाद से पड़ोसियों को भी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं परिजन भी लोक लज्जा के डर से कारण बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कोर्ट और शराब दुकान के पास सीसीटीवी की मदद से जांच
मामले में शनिवार को बुलंदशहर पुलिस की टीम ने सूरजपुर कोर्ट परिसर के आसपास की फुटेज खंगाली थी। आरोप है कि कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास से आरोपियों ने किशोरी और उसकी सहेली को बैठाया था। पुलिस ने घटना स्थल के दिन प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें