फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती के आत्महत्या मामले में परिजनों ने साथियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित रॉयल नेक्स्ट आम्रपाली अपॉर्टमेंट में बंगाल निवासी युवती (24) के आत्महत्या मामले में परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने दो लोगों पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी रिता सरकार के अनुसार पुत्री स्निग्धा सरकार आरोपी विक्की पगार और मोहम्मद कासिफ नामक दो युवकों के साथ रॉयल नेक्स्ट आम्रपाली अपॉर्टमेंट के फ्लैट में रह रही थी। पुणे महाराष्ट्र निवासी विक्की पगार और ठाणे महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद कासिफ लगातार स्निग्धा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, लेकिन डर या दबाव के कारण वह कुछ कह नहीं पा रही थी। आरोप है कि इसी मानसिक दबाव और उत्पीड़न के चलते 7 मई की रात उनकी पुत्री ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया था। मामले में परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बिसरख कोतवाली का कहना है कि तीनों पहले पुणे में एक साथ नौकरी करते थे। जिसके बाद दिसंबर में तीनों नौकरी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आए थे। तीनों सोसायटी में एक साथ फ्लैट किराये पर लेकर रह रहे थे। दोनों युवक फिलहाल एक फैक्ट्ररी में नौकरी कर रहे थे। जबकि मौजूदा समय में युवती बेरोजगार थी। आशंका है कि इसी कारण उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें