फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal: 'रिवॉल्वर व पिस्टल चाहिए तो व्हाट्सएप पर संपर्क करें', सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Tue, 23 Aug 2022 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पलवल

सार

सिपाही मोहित ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 28 जुलाई को वह रोजाना की तरह सोशल मीडिया को देख कर रहा था। उसी दौरान उसे एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट मिली। यह पोस्ट मनोज शर्मा की फेसबुक आईडी से की गई थी।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर रिवॉल्वर पिस्टल बेचने का विज्ञापन देने पर केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिवाल्वर और पिस्टल चाहिए तो व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फेसबुक आईडी व व्हाट्सएप नंबर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार सिपाही मोहित ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 28 जुलाई को वह रोजाना की तरह सोशल मीडिया को देख कर रहा था। उसी दौरान उसे एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट मिली। यह पोस्ट मनोज शर्मा की फेसबुक आईडी से की गई थी। पोस्ट में आपराधिक प्रवृत्ति और अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री थी। पोस्ट में लिखा गया था कि जिस भाई को देसी कट्टा, रिवाल्वर या पिस्टल चाहिए वह उसके व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।

शिकायत के अनुसार, उक्त पोस्ट में व्हाट्सएप नंबर भी उपलब्ध कराया था और साथ में अवैध हथियारों की फोटो भी पोस्ट की गई थी। इसके बाद उसने तुरंत मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया और संबंधित फोन नंबरों की डिटेल प्राप्त की गई। पोस्ट में दर्शाया गया नंबर साद मोहल्ला (हथीन) के रहने वाले फारून का पाया गया। मनोज शर्मा की फेसबुक आईडी से एक मोबाइल रजिस्टर्ड होना पाया गया, जो मोबाइल नंबर कंचनपुर रामगढ़ (छत्तीसगढ़) के रहने वाले श्रीवास दिलेश्वर का था।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि फेसबुक पोस्ट में अवैध हथियारों की बिक्री को इंटरनेट के माध्यम से बढ़ावा देकर गैरकानूनी कार्य किया जा रहा है और आम जनता में भय उत्पन्न किया जा रहा है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें