फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर ने डाटा दूसरी कंपनी को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव दुधौला स्थित एक कंपनी के साथ कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। एक कर्मचारी ने दूसरी कंपनी की डीलरशिप लेने के लालच में महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी दूसरी कंपनी के साथ साझा कर दी। आरोपी ने कंपनी का डाटा भी चुरा लिया और दूसरी कंपनी को दे दिया। साइबर थाना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार गांव दूधौला स्थित एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के कर्मचारी हिमांशु राठौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी कंपनी निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों को बनाने और किराए पर देने का व्यवसाय करती है। कंपनी का कार्यालय गांव दुधौला में बना हुआ है। उन्होंने कंपनी में वर्ष 2013 में बिजनेस मैनेजर के तौर पर पश्चिम बंगाल के जिला पुरवा निवासी संजीव मैती को रखा था। संजीव ने वर्ष 2021 के मार्च माह में प्रतियोगी कंपनी की डीलरशिप लेने के लालच में पहले कंपनी से त्यागपत्र दिया, जिससे कंपनी को उस पर शक न हो। इसके बाद आरोपी ने उनकी कंपनी की महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी दूसरी कंपनी से साझा की। आरोपी ने दूसरी कंपनी की डीलरशिप लेने के बाद उनकी कंपनी के ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर दिया, जिसकी जानकारी उनकी कंपनी को एक पुराने ग्राहक ने दी। आरोप है कि आरोपी कंपनी में बतौर बिजनेस मैनेजर तैनात रहते हुए भी गुप्त तरीके से जानकारी प्रतियोगी कंपनी को दे रहा था। इसकी जानकारी भी उन्हें पुराने ग्राहकों से मिली। वह करीब पिछले एक साल से उन्हें नुकसान पहुंचा रहा था। दुधौला स्थित कार्यालय से कंपनी का पूरा डाटा पेनड्राइव द्वारा भी चुरा ले गया, इसमें प्रोडक्ट की कीमत और ग्राहकों की जानकारी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें