फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आईईएस अधिकारी ने 14वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एग्जॉटिका सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) से रिटायर्ड अधिकारी नरेंद्र सैनी (64) ने खुदकुशी कर ली। वह सोसाइटी में रहने वाली अपनी डॉक्टर बेटी के घर डॉक्टर बेटे के साथ आए हुए थे। रविवार सुबह आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र सैनी ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

मूलरूप से पंजाब के गुरदासपुर निवासी नरेंद्र सैनी एग्जॉकटिका सोसाइटी में अपनी बेटी डॉक्टर अंकिता के घर अपने बेटे डॉक्टर अर्जुन के साथ आए हुए थे। घटना के बाद मौके पर सोसाइटी के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन, सुरक्षाकर्मी व आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि नरेंद्र सैनी ने कूदकर खुदकुशी की है। परिजन ने बीमारी के वजह से परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें