डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि राजीव दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। प्रतिभा तनाव में रहती थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला स्टेट सोसाइटी की 11वीं मंजिल से कूदकर इंडियन डिफेंस सर्विस के सेवानिवृत्त निदेशक राजीव यादव की पत्नी प्रतिभा (55) ने जान दे दी। महिला वर्ष 2015 से तनाव में थी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे राजीव और बेटा रोहन दूसरे कमरे में थे। इस बीच प्रतिभा बालकनी से नीचे कूद गई। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।