फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नई मेट्रो लाइन का बदल सकता है रूट, अगले सप्ताह दिया जाएगा अंतिम रूप

Sat, 30 Jul 2022 01:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

डीएमआरसी ने प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें एक्सप्रेसवे की जगह आवासीय इलाकों के बीच से मेट्रो लाइन निकालने संभावना तलाशी गई है। अगले सप्ताह नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) व डीएमआरसी के अधिकारी संयुक्त दौरा कर रूट को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्वा लाइन पर सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन को जोड़ने वाले प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर का रूट बदलने के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें एक्सप्रेसवे की जगह आवासीय इलाकों के बीच से मेट्रो लाइन निकालने संभावना तलाशी गई है। अगले सप्ताह नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) व डीएमआरसी के अधिकारी संयुक्त दौरा कर रूट को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन


परियोजना की डीपीआर तैयार करने का जिम्मा डीएमआरसी को दिया गया था। पिछले माह एनएमआरसी के अधिकारियों के समक्ष 11.5 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित लाइन की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की गई थी। इसमें एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक सेक्टर-91,98, 97, 125 और बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन तय किए गए थे।

एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने अलाइमेंट में बदलाव के लिए फिर से सर्वे के निर्देश दिए थे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो से सफर कर सकें। डीएमआरसी ने नई मेट्रो लाइन के लिए आवासीय इलाकों के बीच से संभावना तलाशी है। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट एनएमआरसी को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि रूट पर अंतिम निर्णय लेने से पहले सोमवार या मंगलवार को सुझाए गए नए रूट का सर्वे किया जाएगा। हालांकि, नए रूट का एनएमआरसी ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन सेक्टर-142 से सेक्टर-91, 108, 47, 46 और बॉटेनिकल गार्डन का विकल्प सुझाया गया है।

2000 करोड़ की परियोजना, 30 हजार यात्री करेंगे सफर
डीएमआरसी की तरफ से जो डीपीआर सौंपी गई थी उसके अनुसार करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है, जबकि रोजाना करीब 30 हजार यात्री इस मेट्रो में सफर करेंगे। रूट बदलने पर लागत और राइडरशिप में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें