नोट- फोटो हैं।
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार को सड़कों की मरम्मत और रिसर्फेसिंग का काम सेक्टर-73 से शुरू हो गया है। शनिवार को यहां मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर दूसरी परत बिछाई गई। 50 से ज्यादा टेंडर में सड़कों की मरम्मत करने वाले ठेकेदार बीते पिछले दो महीने से बिटुमिन की दरें बढ़ने का हवाला देकर काम नहीं कर रहे थे। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-6 से 10 तक के प्रभारी जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि धीरे-धीरे सभी सड़कों की मरम्मत शुरू करवाई जाएगी।
प्राधिकरण के वर्क सर्कल 1 से 5 तक के प्रभारी जीएम एसपी सिंह ने काम न शुरू करने वाली निर्माण एजेंसी के संचालक और ठेकेदारों के साथ बैठक की। जीएम ने सभी ठेकेदारों को बुधवार तक हर हाल में काम शुरू करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।