फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सॉफ्टवेयर की गलती से सात छात्रों का रिजल्ट अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
- परास्नातक के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन, छात्र कॉलेज व विश्वविद्यालय के काट रहे चक्कर
विज्ञापन

- कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को लिखा गया पत्र

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सॉफ्टवेयर की गलती की वजह से सेक्टर- 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात छात्रों का रिजल्ट अटक गया है। रिजल्ट जारी करवाने के लिए छात्र विश्वविद्यालय और कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं। अब कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सही सब्जेक्ट कोड के साथ छात्रों के रिजल्ट जारी करने का निवेदन किया गया है।



सभी छात्र बीए थर्ड ईयर के हैं। इनको परास्नातक की पढ़ाई के लिए आवेदन करना है, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं होने से आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो पूरा साल खराब हो जाएगा। दरअसल, सॉफ्टवेयर में इन छात्रों के सब्जेक्ट कोड बदल गए हैं। जबकि कॉलेज का कहना है कि इन छात्रों के सही सब्जेक्ट कोड भेजे गए थे। इन्हीं सब्जेक्ट कोड के अनुसार छात्रों ने पढ़ाई की है और परीक्षा दी।
विज्ञापन

लेकिन अब रिजल्ट जारी होने की बारी आई तो सॉफ्टवेयर में सब्जेक्ट कोड का मिलान नहीं हो पा रहा है। इस वजह से विश्वविद्यालय की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि इनके साथ के अन्य छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इन छात्रों के सब्जेक्ट कोड सॉफ्टवेयर में अलग आ रहे हैं। इस वजह से रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। जबकि कॉलेज की तरफ से विश्वविद्यालय को ठीक सब्जेक्ट कोड भेजे गए थे। इसको लेकर विश्वविद्यालय को पत्र भी लिखा गया है। महाविद्यालय प्राथमिकता के आधार पर इनको ठीक कराने की कोशिश कर रहा है। उम्मीद है जल्द सब्जेक्ट कोड ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें