ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर में जिलास्तरीय सीनियर हॉकी के ट्रायल हुआ। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर आठ से 13 सितंबर तक अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में हुए जिलास्तरीय ट्रायल 19 खिलाड़ी शामिल हुईं। इनमें से रिद्धिमा, अन्वी, रिद्धिमा चौधरी, आरुषि, शुभांगी, अर्ना, प्रज्ञा, शफाक, शगुन, छवि को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया।