फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 गोवंश को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
9 गोवंश को मुक्त कराया
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव धुलावट पहाड़ में पुलिस ने 9 बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। आरोपी पुलिस को देख भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ गोसंरक्षण एंव गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव धुलावट पहाड़ की तलहटी में कुछ तस्कर एक बिना नंबर के ट्रक में गोवंश को लेकर जाने वाले हैं, जिन्हें सीमा के साथ लगते भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान हत्या के लिए ले जाया जाएगा। दबिश देकर आरोपियों को गोवंश व ट्रक सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी दो अज्ञात व्यक्ति ट्रक में रस्सियों से गोधन को बांधते दिखाई दिए। जैसे ही आरोपियों की नजर पुलिस गाड़ी पर पड़ी तो वे ट्रक सहित गोवंश को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों का पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन गांव में घनी आबादी का फायदा उठाकर वे भाग निकले। ट्रक की तलाशी लेने पर 9 बैल रस्सियों से बंधे मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक के टूल से छुरी, कुल्हाड़ी भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बैलों को मुक्त करा गोशाला भेज दिया है। जांच करने पर ट्रक पर कोई नंबर व कागजात नहीं मिला। मामला दर्ज का पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें