फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार को उखाड़ने के लिए संकल्प की जरूरत : पीयूष गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में गोयल ने केंद्र सरकार की सराहना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली की सातों सीटें जिताने के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत साधारण नहीं है और दिल्ली का योगदान अमूल्य है। यह दुखद है कि बालक बुद्धि के एक नेता को ये समझ नहीं आ रहा है कि देश की जनता ने तीसरी बार कांग्रेस की झोली में 100 से भी कम सीटें दीं और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 80000 करोड़ रुपये के बजट वाली दिल्ली सरकार ने लोगों के टैक्स के पैसे सिर्फ अपने विज्ञापन और अन्य फिजूल खर्चों में बर्बाद किए हैं। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए सिर्फ झूठे वायदे करते हैं, भ्रम फैलाते हैं, गठबंधन करते हैं उन्हें दिल्ली से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें लगातार अभी से मेहनत करनी पड़ेगी, ताकि डबल इंजन की सरकार आने के बाद विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की कोई भी योजना दिल्ली सरकार लागू नहीं होने देती। गोयल ने यह भी कहा कि दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वह भाजपा है। नारी शक्ति सम्मान में मोदी सरकार सदैव तत्पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें