फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ते की चौड़ाई का निर्धारण कर विवाद सुलझाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनपरा बाजार में नाली निर्माण पर एक पखवाड़े से चल रहे गतिरोध और आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए एडीएम वित्त व राजस्व ने बुधवार को एसडीएम को निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर रास्ते की चौड़ाई का निर्धारण कर मामले का समाधान कराएं।
विज्ञापन

अनपरा नगर पंचायत की तरफ से अनपरा बाजार में नाली का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के निजी प्रतिष्ठान के सामने 40 वर्ष पुरानी नाली होने के बाद भी नई नाली का निर्माण कर लाखों रुपये की सरकारी धनराशि का दुरूपयोग किया जा रहा है।
इसको लेकर डीएम से की गई शिकायत में कहा गया कि नए नाली निर्माण के लिए रातोंरात जेसीबी से जमीन खोदाई कर अतिक्रमण कर लिया गया है। अधिशासी अधिकारी से एतराज जताया गया तो धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं नाली निर्माण करा रही फर्म आरएल कंपनी की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि अनपरा नगर पंचायत से उसे महावीर चौक के पास एस मेडिकल से एमजीआर पुलिया तक आरसीसी कवर्ड नाली होम पाइप क्रासिंग ड्रेन का काम मिला हुआ है। कार्य प्रारंभ करने पर बाधा उत्पन्न की जा रही है।
दोनों शिकायतों और इस पर तहसील स्तर से आई रिपोर्ट के क्रम में एडीएम वागीश कुमार शुक्ल ने सड़क की चौड़ाई तय करते हुए नाली का कार्य सड़क के अंतिम छोर पर कराया जाए। साथ ही शांति व्यवस्था बहाल रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें