फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में राष्ट्रीय प्रबुद्ध गुर्जर परिषद की संवाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, कानून, चिकित्सा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रिंसिपल, प्रोफेसर, शिक्षण संस्थानों के संचालक, अधिवक्ता, चिकित्सक, साहित्यकार और समाजसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन

सभा में समाज के शैक्षिक उत्थान, महंगी शिक्षा की चुनौतियों के बीच कम आय वर्ग की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। डॉ. सुभाष गुर्जर, प्रिंसिपल संजय, गजेंद्र पोसवाल, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह और शिक्षा अधिकारी पवन भाटी ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय हथियार का नहीं, शास्त्र का और तलवार का नहीं, कलम का है। इस विषय पर डॉ. सृष्टि कसाना और डॉ. कर्मवीर तंवर ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राजपाल सिंह कसाना की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार प्रबंधन पर कुलदीप छोकर व तेजपाल ने विचार रखे। भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व राष्ट्रीय कप्तान निर्मल तंवर ने समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभा में दहेज प्रथा, रीति-रिवाजों के नाम पर फिजूलखर्ची और युवाओं में बढ़ती स्मार्टफोन की आदत पर अंकुश लगाने के साथ स्वयं पहल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजपाल कसाना ने किया। इस दौरान सम्राट मिहिर भोज को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें