फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन की बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से लगातार तेज धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उमस भरी गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

लगातार तेज धूप और बढ़ती उमस ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए हल्की बारिश की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं, आम लोग भी एक बार फिर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की सक्रियता कम होने के कारण फिलहाल गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, जल्द ही मानसून के फिर सक्रिय होने के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें