फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने अग्निशमन सुरक्षा को लेकर सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने अग्निशमन सुरक्षा को लेकर सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम बंद होने और लिफ्ट सुरक्षा पर उठाए सवाल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कर्मिक ग्रीन के निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सोसाइटी में बंद पड़े फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट सुरक्षा और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताई है। निवासियों का आरोप है कि लगभग आठ वर्षों से सोसाइटी का फायर फाइटिंग सिस्टम प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रहा है, जबकि मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

निवासियों के अनुसार करीब 280 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 13 मई को जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निवासियों का आरोप है कि बावजूद इसके अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और मामले को अधीनस्थ से वापस दिखाकर समाप्त कर दिया गया। दरअसल निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में कई लिफ्ट बिना लिफ्ट से जुड़ी जानकारी चस्पा किए संचालित हो रही हैं, जिससे हजारों लोगों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है। उनका कहना है कि यह केवल तकनीकी खामी नहीं बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ा गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें