फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायिक परिसर में बंदरों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला मुख्यालय स्थित न्यायिक परिसर में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। इससे यहां आने वाले वकीलों और अन्य कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के बढ़ते उत्पात के कारण अदालत का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इनके कारण कुछ दिन अदालत का कामकाज बंद रहा।
विज्ञापन

जिला बार के पूर्व प्रधान महमूद उल हसन, ताहिर रूपाड़िया, बार प्रधान सलीम अहमद, एडवोकेट मंसूर अली, एडवोकेट मकसूद अहमद नंगली, खलील अहमद, सुनील और रामनारायण छपैड़ा सहित अन्य ने बताया कि अदालत परिसर के साथ उनके बैठने के स्थान पर बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हो। लोगों ने मांग की है कि बंदरों को यहां से पकड़कर कहीं दूर छोड़ दिया जाए। लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें