फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के लालच में कब्र खोदी, देखने के लिए भेजा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। कस्बे के अकबरपुर रोड पर पुराने मकबरे के पास करीब 500 साल पुरानी कब्र को धन के लालच में असामाजिक तत्वों के खोदने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से छपी तो वक्फ बोर्ड के अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए एक कर्मचारी को मौके पर भेजा। अमर उजाला ने इस संबंध में 6 अक्तूबर के अंक में ‘धन के लालच में खोदी 500 साल पुरानी कब्र’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

हरियाणा वक्फ बोर्ड के कर्मचारी महबूब खान ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद उन्हें मौके पर जांच के लिए भेजा है। जांच में खबर सच साबित हुई है। महबूब खान ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने कब्र को शायद धन के लालच में ही खोदा है। वे इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। कब्र की मरम्मत के बारे में पूछने पर महबूब खान ने कहा कि सदियों पुरानी कब्र को खुर्दबुर्द कर दिया गया है। वे इसकी मरम्मत के बारे में अधिकारियों को लिखेंगे।
बता दें कि कि असामाजिक तत्वों ने करीब 500 साल पुरानी कब्र को खोद दिया था। कब्र में शव को ढकने वाले पत्थर देखने के बाद उन्हें अहसास हो गया कि इसमें कोई खजाना नहीं है। वे कब्र को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। उधर, इस करतूत की जानकारी मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने वक्फ बोर्ड से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और कब्र की नए सिरे से मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें