- अंसल गोल्फ लिंक-1 में जलभराव और कूड़े के ढेर से मच्छरों का प्रकोप, डेंगू के लक्षण मिलने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी में गंदगी और जलभराव से निवासी परेशान हैं। लोगों का दावा है कि आठ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं और कुछ की जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा रहा है। निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा है। खाली भूखंडों और सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सोसाइटी में 400 से अधिक परिवार और करीब दो हजार लोग पीजी में रहते हैं।
जांच में मिले डेंगू के लक्षण-
निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें छह अक्तूबर से बुखार आ रहा था। दो-तीन दिन घरेलू उपचार के बाद राहत नहीं मिली तो नौ अक्तूबर को अस्पताल जाकर जांच कराई। उनके अनुसार, जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वहीं, शौर्य त्यागी ने बताया कि उन्हें तीन दिन से लगातार बुखार है। अस्पताल में इलाज चल रहा है और जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण आए हैं।
कोट-
कई दिन बुखार रहने के बाद जांच कराई तो डेंगू के लक्षण मिले। सोसाइटी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। - नीरज कुमार
तीन दिन से बुखार है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। जलभराव व मच्छरों की रोकथाम के लिए कार्रवाई जरूरी है। - शौर्य त्यागी
सोसाइटी में 400 से अधिक परिवार और दो हजार से ज्यादा पीजी निवासी रहते हैं। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और फॉगिंग जरूरी है। - जगत सिंह
कूड़ा उठाने, नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के लिए प्रशासन तत्काल कदम उठाए, ताकि डेंगू का खतरा कम हो। - ललित मिश्रा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा एक स्थित अंसल गोल्फ लिंक-1 में रोड पर भरा पानी । संवाद