फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली कटौती से परेशान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक के निवासी, एनपीसीएल अधिकारियों के सामने रखी समस्या

Sat, 23 May 2026 01:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अचानक पावर ट्रिप होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान ग्रेटर नोएडा के निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार पावर ट्रिप की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने एनपीसीएल अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की।

विज्ञापन


निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अचानक पावर ट्रिप होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

इस दौरान देव राज तिवारी एवं अन्य निवासियों ने एनपीसीएल अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। अधिकारियों ने निवासियों को आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


एनपीसीएल की ओर से बताया गया कि बढ़ते बिजली लोड के कारण तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इन्हें दूर करने के लिए टेक्निकल और मार्केटिंग टीम सेक्टर-3 का निरीक्षण करेगी, ताकि भविष्य में बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से राहत मिल सके।

यह बैठक प्लॉट नंबर ईएसएस, टेकजोन-IV, चेरी काउंटी सोसाइटी के सामने आयोजित की गई, जिसमें पवन शर्मा, इन्द्र भाटी, विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आजाद सिंह, प्रकाश चौधरी, शशि शेखर और दिलीप कुमार सहित कई निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें