फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिन से जल संकट झेल रहे सेक्टर-144 के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से की शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-144 में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट गहराने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी बनी हुई है। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने, नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय पहुंचने और घरों के आवश्यक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-144 आरडब्ल्यूए के महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने नोएडा प्राधिकरण को भेजे पत्र में बताया कि क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति बाधित होने के बावजूद निवासियों से पूरा पानी का बिल वसूला जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि समस्या की जानकारी देने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकांश अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। भगत सिंह तोंगड़ ने कहा कि जलापूर्ति जल्द से जल्द सामान्य की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें