अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी में नेटवर्क की समस्या से निवासी परेशान, बसावट पर भी पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित प्राधिकरण की ओर से बनाई गई अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी के निवासी लंबे समय से नेटवर्क संबंधित परेशानी का सामना कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि इसके चलते फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट का इस्तेमाल करने और ऑनलाइन कामकाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सोसाइटी निवासियों का कहना नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को जरूरी कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है। मोबाइल पर कॉल करने और इंटरनेट आधारित सुविधाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों का कहना है कि नेटवर्क की समस्या का असर सोसाइटी की बसावट पर भी पड़ रहा है। यहां किराये पर रहने के लिए आने वाले कुछ लोग नेटवर्क संबंधी परेशानियों से तंग आकर मकान छोड़ देते हैं। इससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ किरायेदारों को भी परेशानी हो रही है।
- सोसाइटी के निवासी काफी लंबे समय से इंटरनेट संबंधित परेशानी का सा मना कर रहे हैं।
- अर्विंद चतुर्वेदी
- इंटरनेट सेवा में परेशानी के कारण रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं।
-मनीष कुमार
- मोबाइल कॉल और इंटरनेट सुविधाओं का इस्तेमाल ठीक तरह से नहीं कर पा रहे हैं।-
राहुल राजपूत
- इंटरनेट समस्या का असर सोसाइटी की बसावट पर भी पड़ रहा है।
-निर्भय कुमार
पुनीत कुमार
अर्विंद चतुर्वेदी, अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी निवासी
अर्विंद चतुर्वेदी, अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी निवासी
अर्विंद चतुर्वेदी, अफोर्डेबल फ्लैट्स सोसाइटी निवासी