नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिले के पिसावा का रहने वाला है और वर्तमान में कुलेसरा गांव में किराये पर रह रहा है। पुलिस के मुताबिक, टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोशाला तिराहा कट के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो