ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी के निवासी प्राधिकरण की लापरवाही से परेशान हैं। उनका आरोप है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर गंदगी की शिकायत की तो जिम्मेदार अधिकारियों ने दूसरे विभाग का मामला बताकर टाल दिया। जिससे निवासियों में प्राधिकरण के अफसरों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।
ग्रेनो वेस्ट की समस्याओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। निवासी मयंक ने पंचशील ग्रीन्स वन सोसाइटी के पास जमा गंदगी की एक फोटो शेयर कर सफाई कराने की मांग की। आरोप है कि प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने दूसरे से बात करने को कहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिविल से जुड़ी शिकायत की बात कह रहे हैं। जबकि सिविल वाले प्रोजेक्ट विभाग का मामला बताकर समाधान नहीं कर रहे हैं। ब्यूरो