ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर साइट सी स्थित शिवालिक होम्स सोसाइटी के निवासियों ने सीसी, ओसी और रजिस्ट्री नहीं होने पर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि 9 वर्ष से रजिस्ट्री लंबित है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के मुताबिक शिवालिक होम्स सोसाइटी के सीसी,ओसी एवं रजिस्ट्री के बिलंब का मुख्य कारण बिल्डर पर यूपीसीडा का लीज रेंट का लगभग 94 लाख बकाया है।
बिल्डर ने सीसी ,ओसी के वांछित प्रपत्रों को भी प्राधिकरण में अभी तक जमा नहीं किया है। यूपीसीडा की ओर से सहायक प्रबंधक सिविल को सोसाइटी में निरीक्षण कर रिक्त फ्लैटों की सूची प्रस्तुत करने एवं फ्लैटों को सील किए जाने की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। 22 सिंतबर को सोसाइटी की रिक्त फ्लैटों को सील किए जाने के संबंध में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई।