फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भाई दूज पर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। दादरी के जीटी रोड, दादरी तिराहा, रेलवे रोड, तिलपता, सूरजपुर टी-पॉइंट और परी चौक जैसे स्थानों पर यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। भारी वाहनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट करने की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक विवेक रंजन का कहना है कि भाई दूज के मद्देनजर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। जिन स्थानों पर जाम लगेगा वहां पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मचारी पहुंचकर वाहनों को नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें