फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : बाइक बोट घोटाले में निदेशक समेत 26 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 May 2023 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट घोटाले में निदेशक समेत 26 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। बाइक बोट घोटालों के आरोपियों पर लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार को कंपनी के खिलाफ दादरी कोतवाली में एक और केस दर्ज किया गया है। मामले में बाइक बोट कंपनी के निदेशक संजय भाटी समेत 26 लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि निवेश के बाद आरोपियों न तो पैसा लौटाया और ना ही बाइक की कोई किस्त दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़ निवासी राजेश कुमार ने वर्ष 2018 में बाइक बोट कंपनी की जीआईपीएल सेमीनार का आयोजन किया था। उसके मुख्य अतिथि तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे। सेमीनार में राजेश की मुलाकात कंपनी निदेशक करन पाल से हुई थी। उन्होंने कंपनी के प्लान की जानकारी देते हुए बताया था कि एक बाइक के लिए 62,100 रुपये निवेश करने पर प्रतिमाह 9,765 रुपये 12 माह तक कुल 117180 रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार दो बाइक के लिए 1,76,480 निवेश करने पर एक साल में 234360 रुपये, तीन बाइक पर 186300 रुपये निवेश करने पर 12 माह में 1246620 रुपये मिलेंगे और 5 बाइक पर 310500 रुपये निवेश करने पर 695060 रुपये मिलेंगे। पीड़ित ने वर्ष 2018 में पांच बाइक के लिए 3.10 लाख रुपये और दोस्त ब्रजेश कुमार ने तीन बाइक के लिए 1.86 लाख रुपये, दोस्त की पत्नी पिंकी देवी ने दो बाइक के लिए 1.76 लाख रुपये निवेश किए थे। तीनों को एक भी किस्त नहीं मिली। कंपनी निदेशक से मिलने पर उन्हें फर्जी चेक सौंपे गए। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर जीआईपीएल के निदेशक संजय भाटी, राजेश, सुनील, दीप्ती बहल, सचिन, विजय, करन पाल, आदेश, विदेश, भूदेव, रिता, विजेंद्र, अमित, विनोद, सिवाच, देवेन्द्र , अनीस-उर- रहमान, बलवंत, तरूण, नदीम, फारूख समेत 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी कोतवाल में दर्ज हैं 150 से ज्यादा केस
बाइक बोट मामले में दादरी कोतवाली में 150 से अधिक केस दर्ज हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज हो रहे है। आर्थिक अपराध शाखा और ईडी मामले की जांच कर रही है। कंपनी में करीब 8 लाख निवेशकोें ने 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया था।

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट कर ली गई है और कार्रवाई के लिए मेरठ शाखा को पत्र लिखकर ईओडब्ल्यू से जांच कराने की मांग की जा रही है।
- सार्थक सेंगर,एसीपी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें