फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्ति बंटवारे की मांग करने पर पिता ने की बेटे की हत्या

Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति बंटवारे की मांग करने पर पिता ने की बेटे की हत्या
विज्ञापन

- पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर की वारदात, सो रहे बड़े बेटे को चार गोलियां मारकर हुआ फरार
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस की दो टीमें कर रही तलाश
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। जमीन बंटवारे की मांग करने पर पिता ने छोटे बेटे व एक अन्य के साथ मिलकर बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त बड़ा बेटा कपिल दुरियाई गांव स्थित ननिहाल में सो रहा था। रविवार सुबह नकाब पहनकर पहुंचे आरोपी चार गोलियां मारकर फरार हो गए। परिजनों ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वारदात में वीरपुरा गांव निवासी पिता रुक्कन सिंह और छोटे भाई रॉबिन सिंह के शामिल होने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
बादलपुर पुलिस के मुताबिक जारचा क्षेत्र के गांव वीरपुरा निवासी कपिल अपने नाना विजय सिंह के साथ दुरियाई गांव में रहता था। रविवार सुबह रोजाना की तरह नाना दूध लेने गए थे। उसी दौरान नकाबपोश तीन बदमाश घर में घुसे और सोते हुए कपिल पर चार गोलियां दाग दी। सीने और गर्दन में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भी आनन-फानन में उठकर भागे। उन्होंने तीन नकाबपोश बदमाशों को घर से भागते हुए देखा। तीनों कुछ दूरी आगे खड़ी कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से पता चला कि कपिल के पिता रुक्कन सिंह और छोटे भाई समेत एक अन्य ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं मामले में नाना के भाई ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि दो दिन पहले कपिल वीरपुरा गया था। जमीन के बंटवारे को लेकर पिता से कहासुनी हुई थी। उसने सप्ताह भर में जमीन नाम नहीं करने पिता को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कपिल के हिस्से में 10 बीघे जमीन आ रही थी। वह अपनी जमीन को किसी और को बेचना चाहता था। इसके बाद वह नानी घर लौट गया। कपिल के नाना विजय ने बताया कि निशांत की हत्या के मामले में कपिल जेल गया था। जेल से करीब दस साल बाद हाल में ही छूट कर आया था।



11 वर्ष पहले बेटे ने की थी चचेरे भाई की हत्या, पिता ने कराई थी एफआईआर

कपिल ने वर्ष 2012 में चचेरे भाई निशांत की हत्या कर दी थी। मामले में पिता रुक्कन सिंह ने कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कपिल करीब दस साल तक जेल में रहा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से आने के बाद वह नाना के घर रहने लगा था। वर्ष 2012 में ही कपिल की मां सुनीता की कैंसर से मौत हो गई थी। वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। कपिल की बेटी (10) कक्षा-6 में पढ़ती है। शादी के बाद वह अपराध करने लगा था। इस कारण पत्नी से तलाक हो गया था।
विज्ञापन




कोट

जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पिता रुक्कन, भाई रॉबिन की पहचान हुई है जबकि तीसरे आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की दो टीमें वारदात की जांच कर रही हैं। - राजीव दीक्षित, एडिशनल डीसीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें