पुन्हाना अनाजमंडी में निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते विधायक रहीश खान व भाजपा नेता।
- फोटो : ????????
एक करोड़ की लागत से बदलेगी पुन्हाना अनाज मंडी की सूरत : विधायक
पुन्हाना। पुन्हाना विधायक रहीश खान ने मंगलवार को स्थानीय अनाज मंडी में 1.4 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंनेे व्यापारियों व किसानों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। खान ने कहा कि अनाज मंडी में सर्विस रोड व प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने की वर्षों पुरानी मांग चली आ रही थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए 1.4 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में 37 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सर्विस रोड व 67 लाख की लागत से प्लेटफार्म को ऊंचा उठाया जाएगा। सरकार ने दोनों मांगों को मंजूर कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा जिससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। प्लेटफार्म ऊंचा होने से बरसात के समय में भी व्यापारियों को खरीद-फरोख्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा।
इससे पहले अनाज मंडी पहुंचने पर व्यापारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन उमेश आर्य, व्यापार मंडल के प्रधान मंगत राम, नरेश सिंगला, जशवंत गोयल, संजय पार्षद, रूपेश शर्मा, चंद्रेश ग्रोवर, दयाचंद नंबरदार, धर्मबीर अग्रवाल, जीतराम मंडी सुपरवाईजर, इरफान जेई, राकेश कंसल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।