फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो साल बाद वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में तैयार किए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निवासी
विज्ञापन
सेक्टर-82 के निवासियों जताई खुशी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों में खराब पड़े वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत शुरू होने पर सेक्टरवासियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि हर साल बारिश का पानी नालों में बहकर बर्बाद हो जाता था, लेकिन अब सिस्टम ठीक होने के बाद यह सीधे जमीन में जाएगा। इससे भूजल स्तर बढ़ाने के साथ-साथ पार्कों की नमी भी बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स की आरडब्ल्यूए सचिव लता वर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के सहयोग से सेंट्रल पार्क में वर्षों से खराब पड़े पहले से बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक कराया जा रहा है। उनके सेक्टर में अभी एक सिस्टम तैयार हो गया है, जबकि दूसरा भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसी तरह सेक्टर-51 में भी खराब हो चुके पुराने बोरवेल को दुरुस्त किया गया है। उद्यान विभाग का कहना है कि अन्य सेक्टरों में भी पहले से बने और खराब हो चुके बोरवेल तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को इसी तरह दुरुस्त किया जाएगा।

सेक्टर 82 स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स में तैयार किए गए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें