संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-22 की रहने वाली रेने रंजन ने 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। रेने का अंडर-13 श्रेणी में यह पहला जिला स्तर टूर्नामेंट था। रेने के पिता पेशे से व्यापारी हैं।
दिल्ली कैपिटल बैडमिंटन संगठन द्वारा विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मयूर विहार फेज तीन में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग श्रेणियों में मैच खेला गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रेने सेक्टर-55 स्थित नोएडा शटलर्स बैडमिंटन अकादमी में कोच प्रीतम गौतम व मोनू यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
कोर्ट-
रेने रंजन काफी मेहनती व अनुशासित खिलाड़ी हैं। वह मई में आयोजित होने वाले स्टेट लेवल टूर्नामेंट की तैयारियां कर रही हैं। -प्रीतम गौतम कोच