फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पाल को पार्टी से निकालना सपा का दोहरा चरित्र : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। पूजा पाल को पार्टी से निकालना सपा का दोहरा चरित्र दर्शाता है। उनका पीडीए अभियान सिर्फ दिखावा है। ये बातें शहर में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहीं। सेक्टर-43 स्थित शक्ति भवन में शनिवार को उन्होंने 20 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी एक प्रमुख आयोजन करने जा रही है। इसमें तमाम लोगों का समागम होगा।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष नरेश कश्यप ने बताया कि इस दौरान समाज के उत्थान को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा वह वर्तमान में आरक्षण में ओबीसी वर्ग में आते हैं उन्हें एससी वर्ग में रखा जाए, यह प्रस्ताव सरकार से समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पूर्व सपा विधायक पूजा पाल से जुड़े सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि अगर उसने (पूजा पाल) कह दिया कि उनके पति की हत्या कराने वाले को सरकार ने मिट्टी में मिला दिया हो तो वह इस बात से संतुष्ट है। तो इसमें गलत क्या है? पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि जब दरवाजे बंद हो जाएंगे और आंधी-तूफान आएगा तो कोई भी कहीं न कहीं जाएगा ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें