फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी आने पर छात्रा को केंद्र से निकालने का आरोप, को-ऑर्डिनेटर ने नकारा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में नीट की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने खांसी आने पर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे कोरोना पीड़ित बताकर बाहर कर दिया गया, जबकि केंद्र में प्रवेश के दौरान उसका तापमान सही था। छात्रा ने ट्विटर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से शिकायत की है। वहीं, मामले में सिटी को-ऑर्डिनेटर का कहना है कि छात्रा खुद से ही बाहर चली गई थी। प्राची शर्मा बुलंदशहर के चांदपुर रोड की रहने वाली हैं। वह अपने चाचा के साथ नीट परीक्षा देने पहुंची थीं। छात्रा ने बताया कि सुबह साढ़े 12 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। तापमान की जांच की गई तो सामान्य था। पेपर 2 बजे से था। परीक्षा शुरू होने से करीब 15 मिनट पहले उन्हें खांसी आ गई, जिस पर परीक्षक ने पूछा कि उन्हें कोरोना तो नहीं है। छात्रा ने बताया कि पहले खांसी नहीं थी। अभी हुई है। आरोप है कि परीक्षक ने ओएमआर शीट नहीं दी और टीम को बुला लिया। टीम के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की जगह अभी सेहत पर ध्यान दो और उसे केंद्र के बाहर कर दिया। मौके पर खड़े अभिभावकों ने छात्रा का समर्थन किया और परीक्षा देने का आग्रह किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर छात्रा स्वयं परीक्षा केंद्र से बाहर गई थी। उसे बाहर जाने से मना कर दिया गया था, लेकिन छात्रा के हंगामा करने पर उसे बाहर भेज दिया गया। करीब 45 मिनट बाद फिर अंदर आना चाह रही थी। ऐसे में उसे मना कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. ज्योति गुप्ता, सिटी को-ऑर्डिनेटर, नीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें