फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर कंपनी में घुसे, 3 करोड़ का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में सोमवार रात हुई थी वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बरामद सामान

3172 पीओएस मशीन, 147 सेटअप बॉक्स, एक बारकोड प्रिंटर मशीन, दो क्यूआर कोड स्कैनर, दो रोल शोल्डर वायर, दस मदरबोर्ड और तीन चाकू
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दीवार पर लगे बड़े एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर आरोपी सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की आईनोट्रोनिक्स कंपनी में दाखिल हो गए। आरोपी पीओएस पेटीएम मशीनें, सेटअप बॉक्स और अन्य सामान चोरी कर छोटा पिकअप वाहन में लादकर भाग गए। थाना सूरजपुर पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये का सामान बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान गाजियाबाद निवासी बिलाल (26), बुलंदशहर निवासी सलमान (32) और आदिल (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी की 3172 पीओएस पेटीएम प्रिंटर/मोबाइल टाइप मशीनें और एयरटेल के 147 सेटअप बॉक्स बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल छोटा पिकअप वाहन और तीन चाकू भी बरामद हुए हैं। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आईनोट्रोनिक्स कंपनी में एचआर में कार्यरत कासना के लडपुरा निवासी हरेंद्र कुमार ने सोमवार को दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि 9 अक्तूबर की रात कंपनी में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आईनोट्रोनिक्स कंपनी से चोरी हुआ सामान लोडर में भरकर कुछ लोग न्यू दादरी रेलवे स्टेशन के पास खड़े हैं। आरोपी उसे कहीं और ले जाने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस टीम ने न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौके पर छोटा पिकअप वाहन मिला। तलाशी लेने पर उसमें चोरी की पीओएस पेटीएम प्रिंटर और मोबाइल टाइप मशीनें, एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स, एक बारकोड प्रिंटर मशीन, दो क्यूआर कोड स्कैनर, दो रोल शोल्डर वायर, दस मदरबोर्ड और तीन नाजायज चाकू बरामद हुए है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कंपनी के पीछे जंगल की तरफ जाने वाला रास्ता है। वहां उन्होंने कंपनी की पिछली दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन को उखाड़ा और उसी रास्ते से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गत्तों में भरे मशीन चोरी कर कंपनी के पीछे से बाहर निकाल लाए और जंगल के रास्ते छोटा पिकअप में लादकर भाग गए।
कबाड़ी, मीट दुकान चालक और फल विक्रेता ने की वारदात
पुलस के मुताबिक कबाड़ी का काम करने वाला आरोपी बिलाल दसवीं पास है। वहीं सलमान कक्षा दो तक पढ़ा है। वह फूलमंडी फेस-2 में फल बेचता है। आरोपी आदिल कक्षा पांच तक पढ़ा है और मीट की दुकान चलाता है। आरोपी आदिल के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के साथ अलीगढ़ जनपद के कई थानों में 10 एफआईआर दर्ज हैं। वहीं बिलाल और सलमान के खिलाफ थाना सूरजपुर में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने 9 अक्तूबर की मध्यरात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात में दादरी निवासी इमरान उर्फ पंगा, लखनावली निवासी फरमान, लखनावली निवासी राशिद और नई आबादी दादरी निवासी वसीम शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी हुई पीओएस पेटीएम मशीनों और अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें