यमुना सिटी। जेवर के श्री दुर्गे मंदिर में आयोजित 62वें नवरात्रि वार्षिक मेले की पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को बारिश के कारण रद्द हो गए। वहीं, सिरसा मचीपुर के भूड़ा वाली मां मंदिर में महिला कबड्डी प्रतियोगिता भी शुरू नहीं हो सकी। आयोजकों रिंकू गोयल, बंटी और पवन शर्मा ने बताया कि महिला प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। पुरुष कबड्डी में विजेता को एक लाख एक हजार और उपविजेता को 71 हजार रुपये मिलेंगे। महिला प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये दिए जाएंगे।