फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बदहाल, स्वच्छ भारत अभियान विफल : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा- दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट की ओर से राजधानी में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर की गई तीखी टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान दिल्ली में ही विफल है, तो देशभर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली अब तक खुले में शौच मुक्त नहीं घोषित की जा सकी है, जबकि केंद्र और एमसीडी ने जनता से करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में वसूले हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सिर्फ प्रचार और फोटो कराने में व्यस्त है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। चांदनी चौक, पहाड़गंज, नेहरू प्लेस, तिलक नगर और जनकपुरी के बाजारों में शौचालयों की खराब हालत है। एमसीडी सफाई और कचरा निस्तारण में पूरी तरह विफल रही है। हाईकोर्ट का हस्तक्षेप बताता है कि यह केवल प्रशासनिक असफलता नहीं, बल्कि अतिसंवेदनशील मामला है। उन्होंने मांग की कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए खर्च और सफाई के दावों का सार्वजनिक ऑडिट हो और दिल्ली को जल्द खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें