फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देहात के रूटों पर मिनी बसों के संचालन से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नोएडा डिपो को दस मिनी बसें मिलने से ग्रेटर नोएडा के देहात के रूटों पर स्थानीय लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को आने जाने के लिए ऑटो पर निर्भर नहीं होना पडेगा। आराम से जिले के सभी हिस्सों में आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

नोएडा डिपो को लोकल रूटों पर चलाने के लिए दस मिनी बसें डीजल से चलने वाली मिल रही है। इन बसों को नोएडा से दादरी, नोएडा से दादरी से कल्दा, नोएडा से परी चौक से रबुपुरा, नोएडा से परी चौक होते हुए जेवर समेत अन्य स्थानों के लिए चलाया जाएगा। इन बसों के संचालन से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, रबुपूरा समेत कस्बों के आने जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को इन स्थानों से आने जाने के लिए अब डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा। कम किराए और कम समय में लोग यात्रा कर सकेंगे। एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो अनिल शर्मा ने कहा कि मिनी बसों के मिलने पर उनको रूटों पर चलाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। जिन लोकल रूटों पर अधिक यात्री है उन पर अधिक बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें