फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली की किल्लत से मिलेगी निजात, बिसाहड़ा रोड पर दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की किल्लत से मिलेगी निजात, बिसाहड़ा रोड पर दी जमीन
विज्ञापन

जल्द ही टेंडर होने के बाद काम शुरू होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी में बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए एक और बिजलीघर बनाने की तैयारी है। बिसाहड़ा रोड पर जमीन दी गई है। जल्द ही टेंडर होने के बाद काम शुरू होगा। एक साल से जमीन की व्यवस्था नहीं होने पर योजना पर काम नहीं हो पा रहा था।
दादरी में धूम मानिकपुर और चिटहेरा बिजली घर से नगर की आपूर्ति होती है। इन दोनों सबस्टेशनों की क्षमता से अधिक 40 मेगावाट तक लोड चल रहा है। लोड अधिक होने के चलते गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग बढ़ जाती है। ट्रिपिंग को कम करने के लिए विद्युत निगम ने दादरी में दो सबस्टेशन और बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर निगम ने दादरी के बिसाहडा रोड़ और रेलवे रोड़ पर सबस्टेशन बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था कराने के लिए राजस्व विभाग को लिखा था। नगर पालिका परिषद दादरी को जमीन की व्यवस्था करानी थी। नगर पालिका से जमीन नहीं मिलने के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने राजस्व विभाग, नगर पालिका और विद्युत निगम के अधिकारियों को बैठाकर जमीन की व्यवस्था कराने के लिए प्रयास किया। दादरी विधायक के प्रयास के चलते नगर पालिका परिषद ने दादरी बिसाहड़ा रोड पर निगम को एक बिजलीघर बनाने के लिए जमीन की व्यवस्था कर दी गई है। विधायक ने बताया कि दादरी के बिसाहड़ा रोड पर सबस्टेशन के लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है। इस बिजलीघर का टेंडर होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें