फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद राहत, कोरोना से कोई मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई। हालांकि, नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। एक ही दिन में 355 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 295 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में 24 जनवरी से लगातार संक्रमितों की मौतों का सिलसिला जारी था। एक जनवरी से शुरू हुई तीसरी लहर में 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। दस दिन बाद आंकड़ों में एक भी मौत न जुड़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बुधवार की तुलना में नए मरीजों की संख्या में करीब 17 फीसदी इजाफा दर्ज किया। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या एक ही दिन में करीब तीन फीसदी बढ़ गई।
विज्ञापन

लखनऊ की रिपोर्ट में एक मौत की पुष्टि
एक बार फिर जिला स्वास्थ्य विभाग और लखनऊ से जारी होने वाले कोविड बुलेटिन में अंतर दिखाई दिया। जिला स्तर पर जारी रिपोर्ट में कोई मौत नहीं दर्शाई गई, जबकि लखनऊ की रिपोर्ट में एक मौत की पुष्टि के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 486 दर्शाया गया है, जबकि जिले की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 485 है। लखनऊ की रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या 345 हैं, जबकि जिले की रिपोर्ट में 355 संक्रमित बताए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ की रिपोर्ट में पुराना मामला जोड़ा गया होगा, बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।
वैक्सीन लगवाने वाले बच्चों को बांटे प्रमाणपत्र
चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘वैक्सीन लगवाओ इनाम पाओ’ के तहत सेक्टर-31 स्थित निठारी के बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैक्सीन लगवा चुके बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले 500 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें नोएडा, एनसीआर व कई अन्य स्कूलों से बच्चों ने पंजीकरण किया है। कुछ बच्चों को सुपरचाइल्ड उपहार एवं प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजेश ने बताया कि बच्चों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर रोशनी कुमारी, गीतिका आर्य, अनुज राणा व आरती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें