फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नियमित पढ़ाई व समय प्रबंधन सफलता का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित पढ़ाई व समय प्रबंधन सफलता का आधार
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों ने शेयर किए टिप्स
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में सलाम सक्सेस कार्यक्रम हुआ। इसमें सीबीएसई दसवीं बोर्ड में सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की।
योगित जैन ने बताया कि उन्होंने कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, सेल्फ स्टडी और समय प्रबंधन उनकी सफलता के मुख्य आधार रहे। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। योगित का मानना है कि यदि लक्ष्य तय करके अनुशासन और समर्पण के साथ मेहनत की जाए तो हर विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


सलाम सक्सेस के दौरान आईएमएस के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए किसी शॉर्टकट की तलाश नहीं करनी चाहिए। वास्तविक कामयाबी केवल मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी, ग्रुप स्टडी व समय प्रबंधन पर चर्चा की। वहीं जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका पूजा गौतम ने बताया कि खुशी है कि दसवीं बोर्ड में हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें