फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी में रजिस्ट्री का खुला रास्ता, दो परियोजनाओं को ओसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण ने सशर्त अधिभोग प्रमाणपत्र जारी किया, 1590 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन


-प्राधिकरण अब दोनों परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों की सूची लेगा, फिर रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 में बनी ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों का रास्ता लंबे इंतजार के बाद खुल गया है। प्राधिकरण ने यहां पर दो ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को सशर्त-अधिभोग प्रमाण पत्र (ओसी) जारी किया है। इन दोनों परियोजनाओं में 1590 फ्लैट हैं। इनके फ्लैट खरीदार लंबे समय से रजिस्ट्री के इंतजार में थे। अब आगे प्राधिकरण दोनों ही परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों की सूची बिल्डरों से लेगा। फिर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां की अन्य परियोजनाओं में भी रजिस्ट्री का नंबर आएगा।



प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा यूरेका और गोदरेज पॉम रिट्रीट परियोजना को ओसी जारी किया है। इसमें टाटा यूरेका पार्क में 1160 वहीं गोदरेज में 430 फ्लैट हैं। दोनों परियोजनाओं के बिल्डरों ने प्राधिकरण का पूरा बकाया जमा किया है। प्राधिकरण ने जारी ओसी में 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक बनाने की शर्त रखी है। यह शर्त पूरी होनी मुश्किल है। कारण बिल्डरों की तरफ से प्राधिकरण को यह बताया गया है दोनों परियोजनाओं में ज्यादातर फ्लैट बिक चुके हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब तीन साल में बिल्डर को स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के ब्रोशर के हिसाब से खेल सुविधाओं का निर्माण करना होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक इसलिए रखे जाएंगे ताकि बिल्डर अपने हिस्से की खेल सुविधा तैयार कर सके। खेल सुविधाएं तैयार होते ही फ्लैट को बंधक से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट नंबर-2 सेक्टर-150 से रोक हटाई है। साथ ही प्लॉट के लेआउट प्लान में बदलाव की प्रक्रिया पूरी की है। 6 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में यह मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही स्पोर्ट्स सिटी के ही सेक्टर-150 के एससी-01, के अलावा 78, 79 और 152 में स्थित परियोजनाओं में नक्शे से रोक हटाने की मंजूरी बोर्ड से ली थी।

8 हजार फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता खुला

स्पोर्ट्स सिटी के प्लाट नंबर-2 सेक्टर-150 का क्षेत्रफल 13 लाख 29 हजार 745 वर्ग मीटर है। उप-विभाजन के बाद प्लाट के 24 टुकड़े हो चुके हैं जिनमें से 13 ग्रुप हाउसिंग के नक्शे भी प्राधिकरण ने पास किए हैं। इनमें 8 हजार फ्लैट खरीदार बगैर रजिस्ट्री के रह रहे हैं। दो परियोजनाओं में रजिस्ट्री शुरू होने के बाद बाकी परियोजनाओं के बिल्डर भी ओसी के लिए आवेदन करने की शुरुआत करेंगे। प्रक्रिया और मानक पूरे कर रजिस्ट्री की मंजूरी प्राधिकरण देगा।
विज्ञापन


क्रेडाई ने कहा, यह नई शुरुआत

दो परियोजनाओं को ओसी जारी होने को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने स्पोर्ट्स सिटी की परियोजनाओं में समाधान की नई शुरुआत बताया है। केडाई के वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि सीधे 8 हजार रजिस्ट्री का रास्ता खुला है। आगे खेल सुविधाएं भी विकसित होंगी। रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें