फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए 25 सितंबर से होगा पंजीकरण : एडीसी

Tue, 23 Sep 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लालकर ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से शुरू हो रही है और इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। योजना के लाभ के लिए आवेदन आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 25 सितंबर से ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से फर्जी लिंक या फॉर्म से सावधान रहने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए 0172-4880500 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि योजना के लिए सही लिंक सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही प्रकार की महिलाएं शामिल हैं। पात्रता के लिए पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला या विवाहित महिला का पति हरियाणा का पिछले 15 साल से मूल निवासी होना आवश्यक है।
एडीसी ने बताया कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यदि परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो सभी को योजना का लाभ मिलेगा। पंजीकरण के लिए हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व संबंधित मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, पीपीपी, बैंक खाता नंबर और बिजली बिल जैसी आवश्यक दस्तावेज पेश करना जरूरी है।
विज्ञापन


योजना के शुभारंभ पर जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम
दीपक बाबू लालकर ने कहा कि 25 सितंबर को जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, लोहारू और सिवानी उपमंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग को सभी जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें