फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीएसटी स्लैब में कटौती का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नोएडा इकाई की बैठक में जीएसटी स्लैब में कटौती का स्वागत किया गया। चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि 400 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स घटाया गया है। सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।
विज्ञापन



संगठन की नोएडा इकाई की रविवार को हरौला सेक्टर-5 में हुई बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन नरेश कुच्छल ने कहा कि सरकार द्वारा टैक्स कटौती से 400 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स घटा दिया गया है और केवल 20-22 वस्तुओं पर ही टैक्स बढ़ाया गया है। पहले सभी व्यापारियों को जीएसटी टैक्स स्लैब के चार खाते रखने पड़ते थे। अब टैक्स के दो स्लैब होने से केवल दो खाते 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रखने पड़ेंगे। इससे व्यापारियों का समय और परिश्रम बचेगा। अध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा कि टैक्स 18 प्रतिशत हो जाने से व्यापारियों की लागत माल खरीदने में कम लगेगी और टैक्स कटौती से व्यापारियों का अपने दुकान में निवेश भी 10 प्रतिशत कम होगा। इस अवसर दिनेश महावर, विपिन अग्रवाल, बृजमोहन राजपूत, मूलचंद गुप्ता, सोहन वीर सिंह, सुभाष त्यागी, सत्यनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, महेंद्र कटारिया, पीयूष वालिया व संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें