फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आउटरीच कार्यक्रम में शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा सोमवार को ‘निधि आपके निकट 2.0’ के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा ने शिकायतों का निदान किया।
विज्ञापन

इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र, मेंबर प्रोफाइल अपडेशन व ई-नामांकन आदि की अलग अलग से डेस्क लगाई गई। कार्यक्रम में नियोक्ता, अंशदाता, पेंशनभोगी एवं सदस्य मौजूद रहे। उनको विभिन्न प्रेजेंटेशन, डाइरेक्टिव्स और वीडियो के माध्यम से जागरूक किया गया। सेवानिवृत होने वाले 10 कर्मचारियों को मंच से ही सेवानिवृत्ति की तिथि से पहले ही पेंशन पेमेंट आर्डर वितरित किए गए। कार्यक्रम में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका त्वरित निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं का निस्तारण तीन कार्यदिवस के अंदर सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें