फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, आसपास यातायात पर पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लालकिला मेट्रो स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद कर आसपास के क्षेत्र में यातायात पर सख्त पाबंदियां लागू की गईं हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक्स पर जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। सभी अन्य स्टेशन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली यातायात पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग पर छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक आने-जाने वाले दोनों मार्गों और सर्विस रोड ट्रैफिक पर रोक लगाई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इन मार्गों पर किसी भी वाहन को सुबह छह बजे से अगले आदेश तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, राजधानी के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें