फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एल्विश यादव के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट जल्द, कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्विश यादव के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट जल्द, कसेगा शिकंजा
विज्ञापन


- जिस वर्चुअल नंबर से करता था बात, उसकी हो रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव व उसके साथियों के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट जल्द आएगी। इसके बाद इस मामले में फंसे एल्विश पर शिकंजा कसेगा। वहीं, रेव पार्टी व सांपों के जहर को लेकर जिस वर्चुअल नंबर से एल्विश बात करता था। उस नंबर की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था की तरफ से यूट्यूबर एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन पुलिस ने पांच सपेरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था। वहीं, एल्विश के दो सहयोगियों विनय व ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एल्विश को जमानत मिल गई है। वहीं, नोएडा पुलिस ने एल्विश व उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। अब पुलिस ने इनके मोबाइल को लैब भेजा है। डाटा रिकवरी होते ही कई ऐसे खुलासे हो सकते हैं जिससे एल्विश समेत अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस का कहना है कि इनके मोबाइल में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से जुड़े कई फोटो, वीडियो, चैट हैं। मोबाइल डाटा रिकवर होने के बाद एक बार फिर पुलिस का शिकंजा इन पर कस सकता है। डाटा रिकवरी रिपोर्ट जल्द ही पुलिस के पास आ जाएगी। इसके बाद इस केस में और भी स्थिति स्पष्ट होगी। एल्विश सांपों के जहर की पार्टी के लिए जिस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था। उसका सर्वर चीन में है। पुलिस इस वर्चुअल नंबर के बारे में पता लगा रही है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें