फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः एक दिन में सबसे अधिक 95 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 13 Jun 2020 06:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को रिकॉर्ड एक ही दिन में 95 पॉजिटिव मामले सामने आए। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 830 हो गया है। निजी लैबों की जांच में 59 और सरकारी लैब की रिपोर्ट में 36 मरीज सामने आए।

विज्ञापन


कुल आंकड़ों में से इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के 77 मरीज, सीवियर एक्यूट रिस्पायरी सिंड्रोम (सारी) का एक और 13 मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क के मिले। इसके अलावा जिला अस्पताल की दो स्टाफ नर्स सहित चार स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, जिले में 12वीं मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिम्स में भर्ती बरौला निवासी व्यक्ति (45) की शुक्रवार सुबह 8:06 बजे पर मौत हो गई। वह गांव में किराना की दुकान चलाते थे। खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें जेपी अस्पताल नोएडा में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यहां 7 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिम्स भेज दिया गया। आईसीयू में भर्ती मरीज को गंभीर टाइप टू डायबिटिज, निमोनिया के साथ फेफड़ों में गंभीर संक्रमण था। सांस भी नहीं ली जा रही थी।

जिम्स के आइसोलेशन वार्ड के नोडल अफसर डॉक्टर सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें